हापुड़, अप्रैल 21 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम दादरी में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है। गर्मी बढ़ने के साथ साथ फसलों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। सोमवार को ग्राम दादरी निवासी सत्यबीर के खेत में अचानक हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में आसपास के किसान तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर पानी और मिट्टी डालकर काबू पाने का प्रयास करते हुए दमकल केंद्र पर सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गन्ने की फसल जली सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू प...