चाढ़ गांव में मिट्टी खुदाई के दौरान प्राचीन प्रतिमा मिली
जहानाबाद, मई 10 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के चाढ मे मिट्टी खुदाई के क्रम में एक प्राचीन प्रतिमा मिली है। जेसीबी से तालाब की खुदाई की जा रही थी। तभी चालक की नजर प्रतिमा पर गई। प्रतिमा को सावधानी के साथ निकाला गया। प्रतिमा प्राचीन काले पत्थर की बताई जा रही है। प्रतिमा देखकर लोग भगवान विष्णु की या भगवान वरुण की बता रहे हैं। प्रतिमा खंडित अवस्था में है, जिसका ऊपरी हिस्सा बरामद हुआ है। प्रतिमा प्राप्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने उस प्रतिमा को सूर्य मंदिर परिसर में रख दिया है। इसके बाद लोग पूजा अर्चना शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खुदाई करने पर और प्रतिमा मिल सकती है। फोटो- 10 मई जेहाना- 09 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के चाढ़ गांव में रविवार को तालाब की खुदाई के दौरान मिली भगवान विष्णु की प्रतिमा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.