मोतिहारी, अप्रैल 1 -- बंजरिया । किसान इन दिनो अपने आलू की फसल की रखवाली के लिए घर से ज्यादा खेतो में रात गुजारने को मजबूर हो रहे हैं। आलू की खेती में हो रही घाटा एवं मौसम की मार इन दोनों को लेकर किसान काफी चिंतित हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि आलू की फसल को जानवरों एवं चोरों से बचाने के लिए रात को खेत में ही मच्छरदानी लगाकर सोना पड़ रहा है। वहीं अगर बारिश हो गई तो पूरा आलू नष्ट हो जाएगा। दूसरी तरफ आलू का भाव गिरने के कारण वे लोग खेत से ही थोक में औने पौने दाम में बेंचने को मजबूर हैं। आलू की खेती के लिए बीज खाद कीटनाशक और सिंचाई पर खर्च लगातार बढ़ रहा है।चैलाहां के किसान बच्चा साह ने बताया कि अभी आलू का भाव पांच सौ से छह सौ रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। अगर इसे भाड़ा लगाकर खेत से घर ले जाएंगे फिर वहां से बेचेंगे तो क्या बचेगा। वहीं शंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.