चाहे एक महीने लगे या छह महीने...; किसान आंदोलन से अपने प्रोटेस्ट की तुलना करते हुए क्या बोले अभिजीत दीपके
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कुछ अन्य मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एकबार फिर कहा है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जबतक प्रधानमंत्री शिक्षा मंत्री को हटा नहीं देते। इसके साथ ही बुधवार को एकबार फिर किसान नेता राकेश टिकैट धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों का उत्साह बढ़ाया। अभिजीत दीपके ने इस बारे में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं यह साफ कर देना चाहता हूं, यह विरोध तब तक खत्म नहीं होगा जब तक PM मोदी धर्मेंद्र प्रधान को हटा नहीं देते। अगर किसान आंदोलन जीत मिलने तक एक साल तक चल सकता है, तो हम भी जीत मिलने तक नहीं रुकेंगे। जय हिंद।' यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.