चाहें तो सारी सुविधाएं लौटा दें राबड़ी : नीरज कुमार
पटना, जून 6 -- जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि यदि वास्तव में राबड़ी देवी को माया का बोध हो गया है, तो उन्हें केवल सुरक्षा कर्मियों को लौटाने का नाटक नहीं करना चाहिए, बल्कि सरकारी बंगला, सरकारी सुविधाएं, बुलेटप्रूफ वाहन, कैबिनेट मंत्री के समकक्ष प्राप्त सुविधा भी त्याग देनी चाहिए। वे शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। साथ ही उन्होंने राजद समर्थकों को आगाह करते हुए कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में लाठी, डंडा, भाला जैसे घातक हथियारों के साथ प्रदर्शन करना गैरकानूनी है। जो नेता अपने समर्थकों को लाठी लेकर सड़क पर उतरने के लिए उकसा रहे हैं, क्या वे उनके विरुद्ध दर्ज होने वाले मुकदमों, जेल और कानूनी परिणाम की जिम्मेदारी भी लेने को तैयार हैं? यह भी पढ़ें- VIDEO: सब माया है... सुरक्षा लौटाने पर जदयू प्रवक्ता ने लालू-राबड़ी-ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.