बिजनौर, फरवरी 24 -- मुकद्दस रमजान के महीने में मोहल्ला चाहशीरी स्थित बुल्ला के चौराहे पर अंजुमन खादिमुल यातामा वल्द मदारिस इस्लामिया (यतीम खाना) में 39वीं शबीना तरावीह मुकम्मल हुई। इस मौके पर क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत कर इबादत का सवाब हासिल किया। पांच रोजा शबीना तराबीह में कारी जैनुल आरीफीन ने खूबसूरत अंदाज में कलाम-ए-पाक सुनाया, जबकि कारी अखलाक ने कलाम-ए-पाक को सुना। कलाम-ए-पाक मुकम्मल होने के बाद कारी अबरार ने वितर की नमाज अदा करवाई। मुफ्ती विकार ने अपने बयान में रमजान की फजीलत बयान करते हुए इबादत और तकवा की अहमियत पर रोशनी डाली। अंत में कारी हन्नान ने देश की तरक्की, दुनिया में अमन-चैन और गुनाहों की माफी के लिए खास दुआ कराई। कार्यक्रम का सफल आयोजन वरिष्ठ सभासद जुल्फुकार बैग उर्फ बेबी की देखरेख में किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.