चाहरदीवारी फांदकर आठ लाख का आभूषण ले गये चोर
गाजीपुर, सितम्बर 10 -- गाजीपुर (मरदह)। बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शहाबुद्दीनपुर में बुधवार की देर रात आलमगीर उर्फ मुन्ना के घर मे चाहदीवारी फांदकर घुसे चोरों ने कमरे में दाखिल होकर दो बाक्स का ताला तोड़कर करीब आठ लाख के आभूषण चुरा ले गये। आहट पाकर परिवार के लोगो के जगने पर चोर चाहदिवारी फादकर अंधेरे में भाग निकले। घटना पर जुटे ग्रामिणो ने काफी देर तक चोरों की तलाश की, लेकिन चोरों का पता नही लग सका। आलमगीर की पत्नी नरगिस बेगम ने बताया कि बगल के कमरे में उनका पुत्र एवं बहू सो रहे थे। चोरों ने चोरी के घटना के दौरान उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द कर दिया था। नरगीस बेगम ने बताया कि उसकी पकिस्तान रहने वाली बहन ने लाखों रुपये कीमत का सोने का हार दिया था। उसे अपनी बेटी की शादी करने के लिए सहेज कर काफी दिनों से रखी थी। अब बेटी की शादी कैसे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.