बलिया, अप्रैल 26 -- बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी अरविंद पांडेय ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने शुक्रवार को चाहरदीवारी गिरा दिया और उसके अंदर मौजूद सागौन के पेड़ों के जमीन पर गिरे सूखे पत्तों और कूड़े में आग लगा दिया। इस घटना में कुछ हरे पेड़ भी झुलस गये। आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने मामले से फेफना पुलिस को भी अवगत कराया है। बताया जाता है कि पीड़ित का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। रंजिश में ही उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.