चाहरदीवारी, शिक्षक और एमडीएम संसाधनों की कमी से जूझ रहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर
बोकारो, अगस्त 1 -- उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। चाहरदीवारी नहीं होने, शिक्षकों की कमी तथा मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं होने से विद्यालय में पढ़ाई और पोषण व्यवस्था दोनों प्रभावित हो रही हैं। विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक कुल 405 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। मेन रोड से सटे विद्यालय का परिसर पूरी तरह खुला है। चाहरदीवारी नहीं होने के कारण बकरी समेत अन्य मवेशी अक्सर विद्यालय परिसर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे पढ़ाई के साथ-साथ मध्याह्न भोजन व्यवस्था भी प्रभावित होती है। भोजन वितरण के दौरान अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। विद्यालय के प्रभारी हरिकांत ने बताया कि खुले परिसर के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है और शिक्षकों को कई तरह की परेशानियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.