चाहते तो डोटासरा की नाक नीचे करवा देते...BJP राजस्थान चीफ मदन राठौड़ जमकर बरसे
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- राजस्थान की सियासत में वोट चोरी के आरोपों को लेकर जुबानी जंग और तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। राठौड़ ने कहा कि 'चोर को सब चोर नजर आते हैं' और यह कहावत कांग्रेस पर पूरी तरह लागू होती है।'डोटासरा एक वोट से जीते, चाहते तो नाक नीचे करवा देते' मदन राठौड़ ने कहा कि बीजेपी को अगर सत्ता और पावर का गलत इस्तेमाल करना होता तो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी इसका एहसास कराया जा सकता था। उन्होंने कहा कि डोटासरा अपने लक्ष्मणगढ़ की स्थानीय निकाय की सीट महज एक वोट से जीते थे। राठौड़ ने कहा, "अगर हम पावर का इस्तेमाल करना चाहते तो उनकी नाक नीचे करवा सकते थे। एक वोट ही तो था। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।" उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.