चास से कांवरियों का जत्था चिड़काधाम के लिए रवाना, बाबा गौरीनाथ का किया जलाभिषेक
बोकारो, अगस्त 3 -- चास, प्रतिनिधि। सावन माह के अवसर पर चास स्थित गरगा और दामोदर नदी से रविवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवरियों ने पवित्र जल उठाकर बंगाल स्थित चिड़काधाम के लिए प्रस्थान किया। श्रद्धालु बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा भोलेनाथ के नाम का संकल्प लेकर यात्रा पर निकले। इस दौरान कई शिवभक्त दंडवत यात्रा करते हुए बाबा गौरीनाथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से जलाभिषेक किया। करीब 45 -50 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। कांवर यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- रेलवे प्लेटफार्म पर दिखी कांवरियों की भीड़, गूंजे बम-बम भोले के जयकार विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से जगह-जगह सेवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.