बोकारो, मई 15 -- आर्थिक रूप से पिछड़े समान्य वर्ग के लोगों के लिए ईडब्लूएस प्रमाण पत्र बनाने में चास अंचलाधिकारी के द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने एसडीओ चास प्रांजल ढांढा से मुलाकात की।

शिकायत और ज्ञापन मुलाकात के दौरान कुमार अमित ने इस संबंध में चास एसडीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने एसडीओ को बताया कि चास के वर्तमान अंचलाधिकारी ने जब से पदभार ग्रहण किया है तब से उनके द्वारा ईडब्लूएस प्रमाण पत्र निर्गत करने के नाम पर लोगों से अनावश्यक कागजातों की मांग कर आम जन को परेशान किया जा रहा है। जबकि पूर्व के अंचलाधिकारियों के द्वारा आय और आवासीय प्रमाण पत्र के आधार पर हीं इस प्रमाणपत्र को निर्गत किया जाता था। वर्तमान में भी बोकारो जिला के अन्य अंचलों में इन्हीं कागजातों के आधार ईडब्लूएस प्रमा...