बोकारो, फरवरी 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास अनुमण्डल क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका आम निर्वाचन का मतगणना शुक्रवार को चास कृषि बाजार समिति परिसर के वज्रगृह में संपन्न की जाएगी। मतगणना के दिन बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना को देखते हुए विधि-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए चास एसडीओ ने विशेष यातायात प्रबंधन लागू किया है। गुरुवार को एसडीओ चास सुश्री प्रांजल ढांडा व ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर ने बताया कि यातायात व्यवस्था के तहत शुक्रवार सुबह 6 बजे से मतगणना समाप्ति तक भारी व छोटी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि आमजन को असुविधा न हो। यह आदेश शुक्रवार सुबह 6 बजे से मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। भारी वाहन के लिए वैकल्पिक मार्ग धनबाद से आने तथा पुरुलिया व रांची जाने वाले भारी वाहनों का पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.