बोकारो, सितम्बर 19 -- चास प्रतिनिधि। चास के जोधाडीह मोड़ में गुरूवार की शाम कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर 20 सितंबर को घोषित रेल रोको आंदोलन रेलटेका डहर छेका को सफल बनाने को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया। कुड़मी छात्रावास से मशाल जुलूस शुरू हुई जो जोधाडीह मोड, आईटीआई मोड़ होते हुए जगन्नाथ महतो चौक तक निकाला गया। जुलूस में भारी संख्या में समाज के लोग शामिल होते हुए चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन पर जुटने और स्टेशन को जाम करने का निर्णय लिया। इसमें विभिन्न राजनीतिक दल से भी भारी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे। अवसर पर आजसू पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि आंदोलन कुड़मी जाति की आदिवासी पहचान और सम्मान की लड़ाई है। हर हाल में आंदोलन सफल बनेगा। अवसर पर राजेश महतो, दयामय महतो, सचिन महतो, निमाई महतो,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.