बोकारो, जून 17 -- चास प्रतिनिधि। चास केएम मेमोरियल ब्लड बैंक में बुधवार को परिवार फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में समाजसेवी शामिल रहे। जिसमें 12 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। मौके पर फाउंडेशन के वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। कार्यक्रम को बसपा के बोकारो जिलाध्यक्ष मो. सुलतान ने भी सराहना किया। मौके पर आरिफ अली, गुलाम रब्बानी, शमशाद, शमशेर सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...