चास में मनी पूर्व मंत्री स्व. अकलू राम महतो की जयंती
बोकारो, मई 16 -- चास प्रतिनिधि। चास स्थित बोकारो किसान मजदूर संघ कार्यालय में शनिवार को पूर्व मंत्री स्व. अकलू राम महतो की जयंती समारोह मनाई गई। बीएमएस कार्यकर्ता, पदाधिकारी व स्व. अकलू राम के समर्थकों ने उनके विचारों, कार्यो, नीति, सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनके जयंती पर संकल्प रैली के आयोजन प्रत्येक वर्ष करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता समाज के कार्यकारी अध्यक्ष के एन सिंह व संचालन नित्यानंद महतो ने किया। मौके पर महामंत्री राजेश महतो ने कहा कि स्व. अकलू राम महतो के कार्य हमेशा हमलोगों के बीच जिंदा रहेगा। मजदूर विस्थापित की लड़ाई हमेशा जारी रहेगा । अवसर पर एस एन सिंह ,चंद्र मोहन रजवार ,नकुल गोराई ,विनोद महतो सृष्टि धर महतो ,विश्वनाथ महतो, वीरेंद्र नाथ गोप ,धनंजय महतो, विधान महतो सहित अन्य शामिल रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.