बोकारो, मार्च 6 -- गुरूवार को चास के संतजेवियर्स कॉलोनी में बाहा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी सह जेएमएम नेता उमेश ठाकुमर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कहा कि बाहा पर्व पकृति का त्यौहार है। जिसे आदिवासी समाज वर्षो से प्रकृति के बीच रहकर मना रहा है। यह पर्व प्रकृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाये रखते हैं। इसके बाद विधि-विधान के साथ गांववालों ने बाहा पूजा किया। मौके पर ललीत किस्कु, मांझी हड़ाम जलेश्वर मांझी, जोग मांझी मनीष किस्कु, महादेव मोदी, निजाम शाह, संजय ठाकुर, सर्वेसर मांझी, गुजर तुरी, सुरेश मोदी, आनंद ठाकुर, रूपेश ठाकुर, शांति किस्कु, विनय मांझी समेत अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...