बोकारो, मार्च 9 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड कार्यालय के समीप सोमवार से मनरेगा कर्मचारियों का तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू किया गया। इस दौरान सरकार की कार्यशैली के खिलाफ नाराजगी जताया गया। साथ ही 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया गया है। मौके पर सुनिल चंद्र दास ने कहा कि पूर्व की बैठक में आश्वासन मिलने के बावजूद मनरेगाकर्मियों को छलने का काम किया गया। इससे मनरेगाकर्मियों में भारी आक्रोश है। राज्यभर से सरकार की गलत कार्यशैली और नीति को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। कहा कि केंद्र संचालित महत्वपूर्ण योजना मनरेगा का रीड कहे जाने वाला मनरेगा कर्मी अल्प मानदेय में लगातार 19 वर्षों से केंद्र व राज्य सरकार के कार्य करते रहे है। निर्वाचन ,जनगणना सहित अन्य कार्यो में भी मनरेगाकर्मियों को लगाया जाता है। लेकिन सुविधा की बात करे...