बोकारो, मई 3 -- चास प्रतिनिधि। चास स्थित कुशवाहा भवन में बुद्ध विचार संघ की ओर से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर त्रिविध पावनी मंगल उत्सव का आयोजन किया गया। अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरूआत धम्म यात्रा से की गई। जो फोरलेन, सेक्टर 12, बारी कोपरेटिव, नया मोड़, गरगा पुल, धर्मशाला मोड़ होते हुए वापस कुशवाहा भवन पहुंची। यहां बौद्ध परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार बुद्ध वंदना, प्रार्थना, त्रिरत्न, पंचशील, महामंगल अष्ठगाथा और मेतासूत का पाठ और बौद्ध शिक्षाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। दोपहर में महाप्रसाद व सामुहिक भोजन का आयोजन किया गया। अवसर पर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, सुनील प्रसाद धर्मेंद्र पटेल, राजु रंजन, सुनील गांधी, त्रिलोकी नाथ सिंह, रविन्द्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार, ओमप्रकाश सिंह, अरविंद...