बोकारो, जून 19 -- चास, प्रतिनिधि। चास और चीरा चास क्षेत्र के शहरी उपभोक्ताओं में लचर बिजली व्यवस्था, अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या को लेकर भारी नाराजगी है। भीषण गर्मी के बीच फुदनीडीह और गुरुद्वारा फीडर में ओवरलोडिंग तथा तकनीकी खराबी के कारण लोगों को 10 से 18 घंटे तक बिजली गुल रहने की समस्या झेलनी पड़ रही है। गुरुद्वारा फीडर की क्षमता 500 एम्पीयर होने के बावजूद उस पर 700 से 800 एम्पीयर तक लोड पड़ रहा है, जिससे मामूली फॉल्ट होने पर भी घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। बिजली संकट का असर चास नगर निगम की जलापूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। मोटर नहीं चलने से कई इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शहर के कई हिस्सों में दिन-रात मिलाकर मात्र आठ घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे ही बिजली ...