बोकारो, सितम्बर 11 -- जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा की ओर से मनाए जा रहे पर्युषण पर्व के चौथे दिन शुक्रवार को वाणी संयम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चास के माणिक चंद छल्लानी आवास पर आयोजित प्रवचन सत्र में पधारीं उपासिका श्रीमती शांति गुजरानी एवं सहयोगिनी सुश्री निहारिका सिंघी ने वाणी की महत्ता पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मन और इंद्रियों को वश में कर समता की साधना ही सामयिक : शांति गुजरानीवाणी की महत्ता उन्होंने कहा कि आपकी वाणी ही आपके व्यक्तित्व की पहचान है। वाणी पर अगर संयम नहीं तो आपका सारा धर्म कर्म बेकार है। अतः हर हाल में हमें अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। कठोर वाणी नहीं बोलनी चाहिए। व्यक्ति को वाणी में मधुरता रखनी चाहिए। सुश्री निहारिका ने कहा कि हमें अच्छे शब्दों का चुनाव करना चाहिए। व्यक्ति को बोलने का और खाने का दोनों मे...