बोकारो, फरवरी 27 -- चास प्रतिनिधि। मारवाड़ी पंचायत की ओर से गुरूवार को तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव निशान यात्रा के साथ शुरू हुई। जिसमें भारी संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालु खाटू श्याम की निशान लेते हुए इसमें शामिल रहे। इस दौरान नगर भ्रमण करते हुए चेकपोस्ट, बाइपास रोड़, पुराना बाजार होते हुए निशान यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र बाबा श्याम की भजनों से गुंजयमान रहा। भजन मंडली की तीन बाण के धारी तीनो बाण चलाओ ना मुश्किल में है दास तेरा अब जल्दी आओ ना की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। पूरे रास्ते श्रद्धालु श्याम भजनों पर झुमते व जयकारा लगाते रहे। यात्रा में शामिल श्याम भक्त हाथों में निशान लेकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बाबा को अरदास लगाते रहे। इस बाबत मारवाड़ी पंचायत के सदस्यों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.