बोकारो, अप्रैल 22 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम की ओर से मंगलवार को नमामि गंगे मेगा सफाई अभियान शुरू किया गया। जिसमें क्षत्र के जोरिया, नदी, तालाब, नदी व उसके तटों की स्वच्छता को लेकर जागरुक किया गया। इस दौरान जोरिया, आसपास के क्षेत्रों में व्यापाक सफाई अभियान चलाया गया। आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर नमामि गंगे मेगा सफाई अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान नदी तटों से कचरा एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया। साथ ही स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने व गरगा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जागरूक किया गया। अवसर पर डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने कहा कि गंगा की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है और इस प्रकार के अभियान से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। यह भी पढ़ें- गंगा की रक्षा, जीवन की रक्षा: कल्पना पांडेय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.