बोकारो, मई 12 -- बोकारो। बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा के कार्यालय आदेश पर मंगलवार को दो थाना को नये थानेदार मिले है। चीरा चास में रवि नारायण झा को पदस्थापित किया गया है। वे इससे पहले गांधीनगर में पदस्थापित थे। पांच मई को चीरा चास थानेदार पुष्पराज सहित तीन पुलिस अधिकारियों को एसपी ने कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया था। इसके बाद से चीरा चास थाना का चार्ज सर्किल इंस्पेक्टर सह डीएसपी आरके राणा के जिम्में था। दूसरी ओर चास थाना में थानेदार के रूप में दिनेश कुमार सिंह ने प्रभार लिया। वे पुलिस केंद्र में प्रतीक्षारत थे। ज्ञात हो कि चास थानेदार सुषमा कुमारी को चास के एक युवक के साथ दुर्व्यवहार का ऑडियो वायरल होने को गंभीरता से लेते हुए निवर्तमान एसपी हरविंदर सिंह ने 13 अप्रैल को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद से चास थाना बिना थानेदार...