बोकारो, मार्च 11 -- बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने झारखण्ड विधानसभा में चास नगर निगम क्षेत्र में भारी व्यवसायिक वाहनों के लिए समुचित पार्किंग व्यवस्था के अभाव से उत्पन्न हो रही समस्या का प्रश्न उठाया। राष्ट्रीय राजमार्ग 32 के किनारे व शहर की सड़कों पर भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आम जनता,स्थानीय व्यापारियों एवं राहगीरों को लगातार ट्रैफिक जाम, अव्यवस्था व सुरक्षा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। श्वेता सिंह ने कहा कि चास क्षेत्र में ट्रैफिक जाम और भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...