बोकारो, अप्रैल 2 -- चास प्रतिनिधि। चास मारवाड़ी पंचायत भवन में बुधवार को बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चास निगम के मेयर भोलू पासवान, डिप्टी मेयर, फुसरो के पार्षद सहित रंगोली प्रतियोगिता में बेहतर प्रस्तुति करने वाले पांच से अधिक प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अवसर पर भारी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग शामिल रहे। इस दौरान मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष बिनोद गर्ग ने कहा कि मारवाड़ी समाज की देश में अलग पहचान है। व्यवसाय के क्षेत्र के साथ सेवा कार्यों में मारवाड़ी समाज सेवा कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है। उन्होंने मेयर, डिप्टी मेयर से शहर की विकास कार्य में साथ देने की अपील किया। इस दौरान मेयर भोलू पासवान ने कहा कि कार्य के बदौलत क्षेत्र की जनता ने दोबारा अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि पांच साल क...