बोकारो, अप्रैल 29 -- चास मुफ्फसिल थाना के पीछे कालापत्थर नगर निगम सोसायटी के रहने वाले संजीव कुमार सिन्हा के बेटे सर्वज्ञा सिन्हा उर्फ नन्हें (16) का मंगलवार की शाम अपहरण करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में संजीव ने चास मु. थाना में शिकायत किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शाम करीब 6.30 बजे ट्यूशन पढ़कर अपने घर कालापत्थर नगर निगम सोसायटी जा रहा था। उसी समय पीछे से आई एक कार में सवार कुछ लोगों ने छात्र को खींचकर कार में बैठाने का प्रयास किया। लेकिन छात्र ने विरोध किया और किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग गया। इससे उसके शरीर में खरोंच भी लगा। किसी तरह भागकर वह अपने घर पहुंचा और पिता को इसकी जानकारी दी। पिता निकले, तब तक कार सवार लोग भाग चुके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...