बोकारो, मार्च 3 -- चास प्रतिनिधि। चास महावीर चौक फलमंडी के समीप होंडा शोरूम के सर्विस सेंटर गोदाम में सोमवार दोपहर एक बजे के करीब अचानक आग लग गई। जिससे सर्विस सेंटर सहित सटे बाजार में अफरा तफरी मच गया। पूराने तारों के जलने और उससे निकलते धुंआ से महावीर चौक निवासियों में भय का माहौल रहा। सर्विस सेंटर में मौजूद लोगों ने फायर एक्टिंगयूशर व मोटर पंप से आग बुझाने की कोशिश किया। साथ ही फायर ब्रिगेड के गाड़ी पहुंचने के बाद आग बुझाने में सहयोग के साथ आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। हालांकि आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका है , मामलें पर सर्विस सेंटर के संचालक ने कहा कि सीसीटीवी से घटना का पड़ताल किया जा रहा है। इधर सर्विस सेंटर में आगलगी से कई पुरानी गाड़िया जलने की बात सामना आया है। इसके अलावा तार व स्क्रेप तार जलकर स्वाहा हो गया है। घटना ...