बोकारो, मार्च 6 -- चास बाजार में जाम की समस्या को लेकर अभी तक किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की जा सकी है। बुधवार के दिन जब बाजार बंद रहता है, उस समय भी जाम जैसा माहौल बना रहता है। कुछ बाहर से कपड़ा दुकानदार आकर बंद दुकानों के आगे सड़क किनारे ही दुकानें सजा देते है। जिसके कारण जाम यथवत बनी रहती है। चास में जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। कचरा उठाव का कार्य काफी धीमी गति से चलता है। गर्मी का मौसम आने वाला है। ऐसे में सुख चुका कचरा हवा के झोंके के साथ दुकान व रास्ते में फैल जाता है। निगम को चाहिए कि गर्मी से पहले कचरे का सही से उठाव कराया कराए। इसके साथ ही चास में हर वर्ष लोगों को गर्मी के दिनों में भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। बिजली कटौती के कारण लोगों को पानी की किल्लत से भी जुझना पड़ता है।हिन्दुस्तान बोले बोका...