बोकारो, मार्च 10 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड सभागार में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुरूआत एसडीओ प्रांजल ढांडा, बीडीओ प्रदीप कुमार सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना समाज व राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। इस दौरान प्रखंड, अंचल सहित विभिन्न विभाग में कार्यरत महिला कर्मी व पदाधिकारी को उनके बेहतर कार्यो को लेकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके कार्यो की सराहना करते हुए हौसला अफजाई की गई। बीडीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि सभी क्षेत्र में महिलाएं बेहतर कार्य कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.