बोकारो, नवम्बर 25 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के ग्रामीण मजदूरों को गांव में मनरेगा योजना के तहत काम नही मिलने की समस्या को लेकर युवा नेता राकेश शर्मा ने आंदोलन पर उतरने की चेतावनी दिया। उन्होंने कहा कि गांव के मजदूरों को गांव में मनरेगा योजना के तहत काम देने की योजना है। लेकिन गांव के मजदूरों को गांव में काम नही मिलने की शिकायत है। जबकि मनरेगा योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूरों को गांव में ही रोजगार देने की गारंटी है। लेकिन गांव के मजदूरों को गांव में काम नही मिल पाने की लगातार शिकायत है। बैठक को संबोधित करते हुए राकेश शर्मा ने कहा गांव में काम नही मिलने से ग्रामीण मजदूर गांव से अन्य शहर, राज्यो की ओर पलायन करने को विवश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...