बोकारो, अप्रैल 3 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के कुम्भरी बस्ती के बारणी घाट का शुक्रवार को विधायक सरयू राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां स्थित प्राकृतिक शिवलिंग का अवलोकन किया और क्षेत्र की धार्मिक व ऐतिहासिक महत्ता की सराहना की। दौरे के क्रम में विधायक ने दामोदर नदी में बालू और कोयला के हो रहे अवैध उत्खनन पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से प्राकृतिक धरोहर को नुकसान पहुंच रहा है। चेचकाधाम एक पर्यटन स्थल है। इस पर रोक लगाने के लिए पुरातत्व विभाग और खनन विभाग को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई करनी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूर्व में विधानसभा सत्र के दौरान बारणी घाट पर हो रहे अवैध उत्खनन का मामला सदन में उठाया था और सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था। मामले को लेकर.एक बार फिर से आवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.