बोकारो, जून 22 -- चास प्रतिनिधि। रविवार की रात बारिश से निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड मोहल्लों में जलजमाव हो गया है। पुराना बाजार, बाइपास सहित कई क्षेत्रों में सड़कों के नाले ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़कों पर बहने लगे और कई मुख्य मार्ग व गलियां तालाब बन गया। जिससे नगर निगम और प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठने लगा है। इसके अलावे पुराना बाजार, बाउरी टोला से सटे संकरी मोहल्लों में सड़कों पर पड़ा कचरा बारिश से बहते हुए लोगों के घरों तक घुसने की समस्या बनी। बरसात से पूर्व कुछ देर की बारिश से निगम क्षेत्र के अधिकांश मोहल्लों में जल जमाव व लोगों के घरों तक कचरा घुसने की समस्या में निवासियों को मुश्किलें में डाल दिया है। ऐसे में अब कुछ ही दिनों में बरसात शुरू होने वाली है, वैसे में निगम क्षेत्र की क्या स्थिति होगी इसको सोचकर निवासियों को डर सताने लगा है...