बोकारो, दिसम्बर 10 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम की टीम मंगलवार को शहर के विभिन्न बाजार सहित दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर औचक जांच किया। जांच टीम में अधिकांश दुकानों में प्लास्टिक के उपयोग को लेकर नाराजगी जतायी। साथ ही आगे अब सख्ती के साथ कार्रवाई की चेतावनी दिया। राशन, सब्जी सहित अन्य दुकानों में प्लास्टिक उपयोग करते मिलने पर अब दुकानों को सील करने की बात कही। इस दौरान 250 किलो प्रतबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। इस बाबत नगर प्रबंधक अनूप गुंजन टोपनो ने बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण को लेकर बहुत ही हानीकारण होता है। प्लास्टिक का उपयोग नही करने को लेकर लोगों को स्वंय से जागरूक होने की जरूरत है। इससे अपने के साथ जानवरों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब आगे दुकानों में प्लास्टिक मिलने पर सख्ती के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.