बोकारो, जनवरी 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने गुरूवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने व सड़क सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, डीटीओ मारूति मिंज, डीईओ जगरनाथ लोहरा, ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर, उत्पाद अधीक्षक व सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अधिकारी उपस्थित थे। डीडीसी ने निर्देश दिया कि जिले के अधिक से अधिक नौजवानों को सड़क सुरक्षा वोलेंटियर के रूप में प्रोत्साहित किया जाए। कहा कि युवाओं की भागीदारी से सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ेगी। जिले के सभी विद्यालयों में विशेषकर सड़क किनारे स्थित विद्यालय में जागरूकता कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.