चास नगर निगम को मिले 10 नए टिपर वाहन, कचरा उठाव व्यवस्था होगी और मजबूत
बोकारो, जून 17 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कचरा संग्रहण और उठाव कार्य को गति देने के लिए 10 नए टिपर वाहनों को सेवा में शामिल किया गया। मेयर भोलू पासवान ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि नए टिपर वाहनों के संचालन से वार्डों में कचरा उठाव की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और तेज होगी। इससे स्वच्छता संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सफाई व्यवस्था का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है。
कचरा संग्रहण की प्रक्रिया में सुधार मेयर ने बताया कि वाहनों के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.