बोकारो, फरवरी 28 -- पूर्व मेयर भोलू पासवान ही दुसरी बार चास नगर निगम के मेयर होंगे। उन्होंने अपने निटकतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित प्रत्याशी अविनाश कुमार को 2969 वोटो से पराजित कर दिया है। उन्हें कुल 17796 मत मिला है। जबकि अविनाश कुमार ने कुल 14827 मत हासिल किए। तीसरे नंबर पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमील अख्तर रहे है उन्होंने कुल 10320 मत प्राप्त किया। चास बाजार समिति प्रांगण में शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में जहां लगातार दुसरे राउंड तक काफी पीछे चलनेवाले भोलू पासवान ने अचानक तीसरे राउंड से अपनी बढ़त बनानी शुरू कर दी। जिसके बाद अंतत उन्हें पांचवे राउंड में जनता का भरपुर समर्थन मिला और वे मेयर पद का चुनाव जीत गए। पहले दो राउंड में उन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमील अख्तर से पिछे रहे जबकि तीसरे राउंड में उन्होंने भाज...