बोकारो, मार्च 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने नव निर्वाचित महापौर भोलू पासवान और 35 वार्डों से चुने गए पार्षदों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने नगर के विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर डीईओ सह डीसी अजय नाथ झा ने सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। वहीं, नव निर्वाचित महापौर भोलू पासवान ने कहा कि वे सभी पार्षदों के सहयोग से चास नगर न...