बोकारो, मई 28 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के होल्डिंग टैक्स संग्रहण को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। निगम क्षेत्र के करदाताओं को समय पर टैक्स भुगतान के लिए आकर्षक छूट और अतिरिक्त लाभ दिए जा रहे हैं। खासकर सीनियर सिटीजन, ट्रांसजेंडर, दिव्यांगजन तथा भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों को अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा। निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने बताया कि निर्धारित तिथि से पहले एकमुश्त होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले करदाताओं को देय कर राशि पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

विशेष श्रेणी के लोगों को छूट इसके अलावा विशेष श्रेणी के लोगों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी। इस तरह इन वर्गों के करदाता कुल 15 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस विशेष योजना का लाभ उठाने के लिए अब केवल एक...