चास नगर निगम :25 जून तक कराएं भवन का वैधीकरण, बिना नक्शा बने मकानों को मिला अंतिम मौका
बोकारो, जून 6 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम में शुक्रवार को मेयर भोलू पासवान की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी मेयर पूजा कुमारी, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, सहायक नगर आयुक्त स्मिता किरण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में झारखंड रेगुलराइजेशन ऑफ अनऑथराइज्ड कंस्ट्रक्टेड बिल्डिंग रूल्स-2026 के तहत बिना नक्शा बने भवनों के वैधीकरण की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर भोलू पासवान ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 तक बिना स्वीकृत नक्शे के निर्मित भवनों को नियमों के तहत वैध कराने का अवसर दिया गया है। इसके लिए भवन मालिकों को नए सिरे से नक्शा स्वीकृत कराना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन भवन स्वामियों ने अब तक अपना नक्शा स्वीकृत नहीं कराया है, वे निर्धारित समय सीमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.