बोकारो, अप्रैल 29 -- चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर से 26 वर्षीय महिला के गायब होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को अपहरण का प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले में सत्या कुमार को आरोपी बनाया गया है। लापता महिला के पति का कहना है कि उनकी पत्नी 27 अप्रैल दोपहर दो बजे से घर से गायब है। अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की, तो पता चला आरोपी ने बहला फुसलाकर अगवा कर लिया है। पुलिस अपहृत महिला के साथ आरोपी युवक के तलाश में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...