बोकारो, मार्च 27 -- चास प्रतिनिधि। चास झारखंड दस्तावेज नवीस संघ शाखा चास कार्यालय परिसर में 2026- 28 का चुनाव शनिवार को होगा। इसमें चार पदों को लेकर मतदान होगा। संघ के 91 सदस्य इसमें मतदान करेंगे। उक्त बातें संघ के चुनाव पदाधिकारी जय कुमार भगतिया ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी करते हुए कही। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद में सीताराम शर्मा, पार्थनाथ महतो, सचिव में पंकज कुमार पाण्डेय, कालीदास दुबे, समीर कुमार, कोषाध्यक्ष पद में मुकुटधारी माजी को र्निविरोध कोषाध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। उपाध्यक्ष पद में दिनबंधु महतो, शशिकांत महतो, सह सचिव में अवधबिहारी महतो, विमल महतो ने नामांकन दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...