बोकारो, मार्च 23 -- चास स्थित झारखंड दस्तावेज नवीस संघ शाखा चास कार्यालय परिसर में 2026- 28 का चुनाव में मुटुकधारी माजी निर्विरोध कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। पांच पदों को लेकर दस प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कराया है। 28 मार्च को पांच पदों को लेकर मतदान होगा। इसमें 91 सदस्य मतदान करेंगे। इस बाबत संघ के चुनाव आयोग समिति के ब्रह्मानंद दे, जय कुमार भगतिया ने बताया कि अध्यक्ष पद को लेकर सीताराम शर्मा, पार्थनाथ महतो, सचिव में पंकज कुमार पाण्डेय, कालीदास दुबे, समीर कुमार, कोषाध्यक्ष पद में मुकुटधारी माजी, उपाध्यक्ष पद में दिनबंधु महतो, शशिकांत महतो, सह सचिव में अवधबिहारी महतो, विमल महतो ने नामांकन दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...