बोकारो, अप्रैल 20 -- चास प्रतिनिधि। चास गुरुद्वारा में रविवार को बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में विशेष दीवान सजाया गया, जहा रागी जत्थों ने शबद कीर्तन और गुरुबाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। चास, गुरुनानक नगर और बोकारो के विभिन्न सेक्टरों से बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा पहुंची और माथा टेका। अवसर पर अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अवसर पर बोकारो डीसी अजय नाथ झा शामिल होते हुए माथा टेका और जिलेवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही लोगों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- कीर्तन दरबार और रक्तदान शिविर के साथ मनाया बैसाखी व प्रकाश पर्व इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया और सिख समुदाय के...