बोकारो, फरवरी 26 -- चंदनकियारी। चास प्रखंड के बिजुलिया पंचायत के सिंहडीह गांव में झारखंड आंदोलन के महानायक बिनोद बिहारी महतो की स्मृति में दो दिवसीय बिनोद महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। इस आयोजन में भारी संख्या में ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। महोत्सव के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 'पांतानाच' का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री सुदेश कुमार महतो पहुंचे । जहां आयोजन समिति एवं आजसू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह द्वारा बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.