बोकारो, मार्च 8 -- चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 में सोलर ऊर्जा से संचालित जलमीनार पिछले तीन महीनों से बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीयों लोगों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले इलाके में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी। उस समय लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही घर-घर तक साफ पानी की आपूर्ति शुरू होगी और पानी ढोने की समस्या से राहत मिलेगी। लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद अब तक पाइपलाइन के जरिए पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। इससे लोगों में निराशा और नाराजगी देखी जा रही है। स्थिति यह है कि वार्ड का एकमात्र सोलर ऊर्जा आधारित जलमीनार भी पिछले तीन महीनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण इलाके में पेयजल संकट गहरा गया है। मजबूरी में लोग जलमीनार के पास स्थित चापाकल से पानी ढो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.