बोकारो, मार्च 6 -- चास प्रतिनिधि। चास बांधगोडा स्थित जनता मजदूर सभा के महासचिव साधु शरण गोप के आवासीय कार्यालय में यूनियन का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज प्रियरंजन सहित अन्य शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्लांट का विस्तारीकरण कार्य शुरू हो गया है। मिलजुल कर काम करके योजना को सफल बनाएंगे तो आने वाले एक साल में रोजगार सहित अन्य क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन दिखना शुरू हो जाएगा। इससे पूर्व यूनियन के महासचिव साधुशरण गोप ने कहा कि आने वाले एक साल में रोजगार सहित अन्य विभिन्न क्षेत्र में लोगों का लाभ पहुंचेगा। इससे पूर्व लोकगायक हेमंत दुबे की आध्यात्मिक आधारित लोकगीत की प्रसतुति सबको झुमने पर विवश किया। मौके पर संतोष कुमार, अनूप कुमार दुबे, लक्षण महतो, सहदेव साव, राजेश महतो, जयदीप आ...