बोकारो, दिसम्बर 14 -- चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के बहादुरपुर में रविवार को मानव सेवा समाज की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सौ से अधिक लोगों का जांच करते हुए चिकित्सीय परामर्श के साथ दवा दी गई। जांच के दौरान मोतियाविंद वाले मरीजों का आप् रेशन करवाने की जानकारी दी गई। अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा इस संसार में दूसरा कोई सेवा नही होता है। नर ही नारायण के रूप होते है। उन्होंने कहा कि आगे भी नियमित विभिन्न स्वास्थ्य सहित अन्य जांच शिविर का आयोजन होता रहेगा। मौके पर नीलकंठ महतो, लालदेव गोप, जेठूराम गोप, खिरोधर महतो, महादेव गोस्वामी, आमीर शेख, गोलबाबू अंसारी, राज कुमार महथा सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.