बोकारो, मार्च 11 -- चास प्रतिनिधि। चास गुरूद्वारा रोड़ स्थित नैतिक सेंटर में बुधवार को गुरू पूजन का आयोजन किया गया। अवसर पर दीप जलाकर अराधना की गई। अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरू दीक्षा लिया। मौके पर महंत सत्यानाथम ने श्रद्धालुओं को गुरू दीक्षा के महत्व पर जानकारी देते हुए मनुष्य जीवन में गुरू की विशेषता पर प्रकाश डाला। कहा कि जीवन में गुरू विभिन्न रूप में हमारे साथ होते है। माता-पिता, शिक्षा क्षेत्र में शिक्षक, कर्म क्षेत्र के साथ धर्म क्षेत्र में भी गुरू का विशेष महत्व होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...