बोकारो, फरवरी 5 -- बोकारो प्रतिनिधि। चास प्रखंड के चाकुलिया गांव में बुधवार को माकुड़ी सप्तमी के अवसर पर सोलह आना दीगर की तत्वावधान में आयोजित संकीर्तन का समापन किया गया। भारी संख्या में चाकुलिया, रामडीह, कुर्मीडीह, मुर्तीटांड, भलुआटांड , बाघडेगा सहित सटे गांव के लोग शामिल रहे। पूरा क्षेत्र भगवान श्री हरि के जयघोष से गुंजयमान रहा। वहीं रंग कीर्तन व भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव से लेकर रास लीला की संगीतय प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रही। अवसर पर संकीर्तन की महत्व व लाभ से श्रद्धालुओं को अवगत कराया गया। कथा वाचक ने कहा कि संकीर्तन श्रवण मात्र से लाभ मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.